फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drift raging

बहाव हुआ तेज, कटने लगे खेत

Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drift raging
कुछ यूं चल रही है बाढ़ के दौरान गंगा की जलधारा। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गंगा का जलस्तर सोमवार को चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर ठहरा रहा। रामगंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। गंगा से शमसाबाद क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार और कटरी तौफीक में तेजी से कटान हो रहा है। गंगा की धारा की चपेट में आने कई ग्रामीणों के खेत कटने लगे है। इससे ग्रामीण भयभीत है।
विज्ञापन


नरौरा बांध से सोमवार को गंगा में 183233 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल जलस्तर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। जलस्तर 136.75 मीटर पर ठहरा हुआ है। रामगंगा में खो हरेली रामनगर से 11019 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी की मात्रा कम होने से जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी हुई है। इस कारण जलस्तर 135 से कम होकर 134.85 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन


शमसाबाद के गांव कटरी तौफीक और समैचीपुर में गंगा की धारा से कटान तेज हो गया है। समैचीपुर चितार गांव के हारूल खां, मुस्ताक, इजरायल, इदरीश, यासीन, इब्रेहसन, मुनीम, नवीन समेत अन्य ग्रामीणों के खेत गंगा की तेज धारा के कारण कटने लगे है। इसी तरह कटान होता रहा तो उनके पूरे खेत गंगा में समा जाएंगे। इस गांव के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने बताया कि वह 15 अगस्त को दो नावों से बच्चों को लेकर स्कूल जाएंगे और ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी कई गांवों को जाने वाले मार्गों पर भरा पानी
अमृतपुर। गंगा और रामगंगा का जलस्तर पहले से कम होने के कारण जिन गांवों में पानी भर गया था। उन गांवों से पानी निकलना शुरू हो गया। पानी निकलने के कारण घास व कूड़ा करकट सड़ने से बदबू फैलनी शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों को संक्रामक रोग फैलने की संभावना सता रही है। गांव मंझा की मडै़या, नगला रामप्रसाद, तीसराम की मड़ैया, जोगराजपुर, आशा की मडै़या, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर को जाने वाले रास्तों पर अभी भी पानी भरा हुआ है। आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ गांवों में लोग अभी से बुखार, खासी से पीड़ित है। एसडीएम वसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि पानी कम होने से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बनाई हैं। उनको गांवों में भेज कर ग्रामीणों को दवा बंटवाई जाएगी।


पानी ने रोक दिया रिश्तेदारों का आना
फर्रुखाबाद। कटरी धर्मपुर जाने वाले गांव के रास्ते भी जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है। सड़कें डूब जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। लोग पैदल व साइकिल से आ-जा रहे हैं। बाइकें व अन्य वाहन न आ पाने से रिश्तेदारों का आना-जाना इन गावों में बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed