फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Draining of water started from pond to catch crocodile

Farrukhabad News: तालाब से मगरमच्छ पकड़वाने के लिए पानी निकालना शुरू

Sun, 12 Jan 2025 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Draining of water started from pond to catch crocodile
 गांव गौटिया के तालाब को पंपिंग सेट लगाकर खाली कराते ग्रामीण।  - फोटो : गांव गौटिया के तालाब को पंपिंग सेट लगाकर खाली कराते ग्रामीण।
अमृतपुर। तालाब में मगरमच्छ होने से ग्रामीण भयभीत हैं। इसको देखते हुए ग्राम प्रधान ने तालाब में पंपिंग सेट लगाकर पानी को खाली कराना शुरू कर दिया है। जलकुंभी मगरमच्छ को पकड़ने में बाधक बनी हुई है।
विज्ञापन

राजेपुर क्षेत्र के गांव गौटिया के तालाब में बाढ़ के समय मगरमच्छ आ गया था। उसे कई बार ग्रामीणों ने किनारे बैठा देखा, इससे भय व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान ने मगरमच्छ को पकड़वाने के लिए तालाब पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाना शुरू कर दिया है। शनिवार को तीसरे दिन भी पंपिंग सेट चलता रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को करीब 15 दिन पहले मगरमच्छ दिखाई दिया था। इसकी जानकारी पर वन विभाग की टीम को जलकुंभी के कारण पकड़ने में सफलता नहीं मिली। यही वजह है कि ग्रामीण भयभीत हैं। बच्चों को तालाब के किनारे जाने से रोक दिया गया है। पहले भी कई बार मगरमच्छ किनारे पर देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पकड़वाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। गांव के अतुल, रामनाथ, मौजीराम, हरीराम, मोहन बताया कि अफसरों को कई बार कहा, मगर ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान के पति ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने जलकुंभी निकालने की बात कही थी। पानी निकलना शुरू कर दिया है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डीएफओ से बात कर मगरमच्छ को पकड़वाएंगे।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed