फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dr. Rita Bahuguna Joshi targeted the opposition

डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधा: बोलीं- सभी पार्टी एक तरफ, फिर भी भाजपा का पलड़ा भारी

Sun, 25 Jul 2021 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jul 2021 09:03 PM IST
सार

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज के दिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मात्र 40 मामले हैं। महामारी में विपक्ष ने जनता को भ्रमित किया।

विज्ञापन
Dr. Rita Bahuguna Joshi targeted the opposition
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सभी पार्टियां एक तरफ हैं, फिर भी भाजपा का पलड़ा भारी है। विकास कार्यों के दम पर प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आज के दिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मात्र 40 मामले हैं। महामारी में विपक्ष ने जनता को भ्रमित किया। वैक्सीन का मखौल बनाया, अब संसद नहीं चलने दे रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कृषि कानून बनाए हैं। विपक्ष उस पर राजनैतिक रोटी सेंकना चाहता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने 2007 में बसपा पर अहसान किया था। सत्ता में आने के बाद उन्होंने ब्राह्मणों व अन्य वर्गों की चिंता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सर्व समाज की भलाई का काम करती है। भाजपा में आने वाले नेताओं को सम्मान मिलता है, यह उन्होंने खुद से महसूस किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमर सिंह खटीक, सत्यपाल सिंह, डॉ भूदेव सिंह राजपूत, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed