फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dowry killers burn villagers due to non-arrest

दहेज हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण

Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dowry killers burn villagers due to non-arrest
nexus with officers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दहेज हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से मायके वालों ने ग्रामीणों के साथ कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ठंडीकुइंया चौराहा पर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ना शुरू किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में थानाध्यक्ष समेत पांच सिपाही चुटहिल हो गए। वहीं मृतका की मां समेत कई महिलाएं और ग्रामीण पुलिस के लाठी चलाने से चुटहिल हो गए। पुलिस ने आठ नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव किसरौली निवासी रामदेव तिवारी ने बेटी मोहिनी की शादी शहर कोतवाली के आवास-विकास कालोनी निवासी नितिन मिश्रा के साथ की थी। नितिन कोचिंग संचालक है। बुधवार को दंपति में विवाद निपटाने के बाद पिता बेटी की ससुराल में ही रुक गया था। गुरुवार सुबह बेटी का शव फंदे पर लटकता मिलने पर मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया था। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों पर मोहिनी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। महिला के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार की सुबह आठ बजे मोहिनी का शव घर से लाकर कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित ठंडी कुइंया चौराहा के पास रख दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों और पेड़ो की टहनियों को तोड़ कर सड़क के बीच में रख दिया। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी रवींद्रनाथ यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने थाना प्रभारी से शहर कोतवाली पुलिस की लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी न करने की बात कही। परिजन आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी रवींद्रनाथ ने जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों में धक्कामुक्की होने लगी। इसके बाद भी पुलिस आक्रोशित लोगों को जाम खुलने की बात कही। ग्रामीणों के हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ने लगे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने से अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से थाना प्रभारी रवींद्रनाथ व सिपाही घायल हो गए। सूचना मिलने पर कायमगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोर्स ने लाठियां फटकार कर भीड़ को काफी दूर तक खदेड़ दिया। पुलिस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही तीन लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस की लाठियाें से मृतका की मां राजकुमारी, चाची ब्रजेशकुमारी के अलावा ममतादेवी, रीतादेवी, मंजूदेवी, विजयलक्ष्मी, सवित्री समेत कई ग्रामीण घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जाम लगाने और पथराव करने के मामले में मृतका के पिता रामदेव तिवारी के अलावा रामलखन, गौरव तिवारी, सौरभ तिवारी, सुनील, बंटू, नन्हीदेवी, मुन्नीदेवी, और 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उन्होंने ने बताया कि पथराव में सिपाही इंद्रपाल, अरुणकुमार, हरगोविंद, आदित्य, अंकुर कुमार भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed