फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   domineter ne sadhwada ko haraya

डोमिनेटर क्लब ने सधवाड़ा की टीम को पांच विकेट से हराया

Sun, 14 Mar 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
domineter ne sadhwada ko haraya
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राममनोहर लोहिया स्मृति टी-20 तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए लीग मैच में डोमिनेटर क्लब ने सधवाड़ा इलेविन को पांच विकेट से हरा दिया। कानपुर पेंथर क्लब ने फतेहगढ़ स्टेडियम क्लब को सात विकेट से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को सधवाड़ा इलेविन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाए। सधवाड़ा इलेविन की ओर से तुषार साध ने 34, सुशांत साध ने 45 रन बनाए। डोमिनेटर क्लब की ओर से उजैर, सत्येंद्र, कृष्णकांत ने दो दो विकेट लिए। जवाब में डोमिनेटर क्लब की टीम ने 17.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से विकास ने 24, उजैर ने 21, विनीत ने 22 रन बनाए। उजैर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा लीग मैच कानपुर पेैंथर क्लब व फतेहगढ़ स्टेडियम क्लब के बीच में खेला गया। फतेहगढ़ स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 107 रन बनाए। कप्तान आर्यन ने 22, सार्थक ने 18, कृष्णा ने 11 रन बनाए। कानपुर पेंथर क्लब की ओर से अर्जुन सिंह ने दो व शिवम ने एक विकेट लिया। जवाब में मैदान में उतरी कानपुर पेंथर क्लब की टीम ने तीन विकेट खोकर 108 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने अर्जुन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed