{"_id":"6ad279de0d7fd6612407d82d","slug":"doctors-are-on-strike-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-150290-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएचसी अधीक्षक के भरोसे ओपीडी, पीएचसी व आरोग्य मंदिरों में ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएचसी अधीक्षक के भरोसे ओपीडी, पीएचसी व आरोग्य मंदिरों में ताले
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर व कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जहां अधीक्षक के भरोसे ओपीडी सेवाएं हैं, वहीं नगरीय पीएचसी, आरोग्य मंदिर व ग्रामीण क्षेत्र के आरोग्य मंदिरों में ताले जड़े हैं। सीएमओ के आदेश पर भी स्थायी एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहीं पहुंचीं, इससे ताले पड़े रहे।
90 फीसद स्वास्थ्य सेवाएं एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर, एलटी, सीएचओ, एएनएम के सहारे चल रही हैं। इन दिनों संविदा कर्मचारी व डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इससे शहर के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर व ग्रामीण क्षेत्र के करीब 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ताला लग गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी संविदा डॉक्टर इमरजेंसी सेवा छोड़कर कार्य बहिष्कार पर हैं। इससे सीएचसी पर अधीक्षक या एक अन्य डॉक्टर के भरोसे ही ओपीडी से लेकर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की औपचारिकता पूरी की जा रही है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने ग्रामीण क्षेत्र के आयुष्मान मंदिरों पर स्थायी एएनएम की ड्यूटी लगाकर संचालन शुरू कराने के आदेश सीएचसी प्रभारियों को दिए थे। इसका भी कोई असर नहीं दिखा और ताले जड़े रहे।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मौधा, सकवाई, गैसिंगपुर, नवाबगंज क्षेत्र का आरोग्य मंदिर मंझना में ताला लगा मिला। मोहम्मदाबाद सीएचसी में अधीक्षक के अलावा एक अन्य डॉक्टर से काम चलाया जा रहा है।
अधीक्षक पर बढ़ा काम का बोझ
नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन करीब 300 मरीज पहुंच रहे हैं। यहां अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा अकेले ही ओपीडी के मरीज देख रहे हैं। संविदा एएनएम व आशा की हड़ताल और स्थायी एएनएम कम होने से क्षेत्र में टीकाकरण भी प्रभावित है। फिलहाल किसी तरह काम चलाया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि स्थायी कर्मचारियों को इमरजेंसी ड्यूटी में लगाया गया है।
चार डॉक्टर हड़ताल पर होने से मरीज परेशान
कमालगंज। सीएचसी में संविदा पर तैनात डॉ. विनीश माथुर, डॉ. अरुण यादव, डॉ. निशि गौड़, डॉ. साक्षी दुबे हड़ताल पर होने से शुक्रवार को इनके कक्ष खाली रहे। मरीज भटकते रहे। स्थाई डॉ. विकास पटेल व डॉ. कृतिका मरीज देखकर दवाई लिख रही थीं। इसके अलावा लैब में तैनात एलटी मंगली, चर्चिल थॉमस, सोहेल भी हड़ताल पर रहे। एलटी राजीव कटियार व सौरभ ने मरीजों के नमूने लेकर जांच की।
हड़ताल के चलते सीएचसी से जुड़े करीब 28 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद हैं। जरारी पीएचसी पर वार्डबॉय के भरोसे स्वास्थ्य सेवाओं की औपचारिकता पूरी की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वह खुद सीएचसी पर मरीज देख रहे हैं। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
व्यवस्था सुधारने का किया जा रहा प्रयास
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि एनएचएम कर्मियों के कार्य बहिष्कार का सीधे विरोध नहीं किया जा सकता। स्थायी एएनएम को आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने के निर्देश दिए थे। धीरे-धीरे व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।