{"_id":"2405f57ed2231ac4bf8c107ad7ebac73","slug":"dm-of-the-res-ae-to-cracked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने आरईएस के एई को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने आरईएस के एई को फटकारा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को अवकाश होने के कारण बुधवार को तहसील दिवस हुआ। इसकी जानकारी न
विज्ञापन
होने से फरियादियों की संख्या कम रही। अमृतपुर तहसील में जिलाधिकारी ने
समस्याएं सुनीं। लोहिया गांवों में सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी और सही
से कार्य न कराए जाने पर उन्होंने आरईएस के एई की फटकार लगा दी। सदर तहसील
में अपर जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनीं और निस्तारण किया।
सदर तहसील में एडीएम मनोज सिंघल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां 55 प्रार्थना पत्र आए जिसमें आठ का निस्तारण कर दिया गया। अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, शीला देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके पास अंत्योदय राशनकार्ड है लेकिन गैस कंपनियां सस्ती दर पर गैस कनेक्शन नहीं दे रही हैं। हाता महमूद खां की रुखसाना ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की।
मोहल्ला खतराना की सावित्री देवी ने घर के सामने मैला बहाने पर रोक लगाने की फरियाद लगाई। बधौआ के विनोद सिंह ने हैंडपंप की मरम्मत की मांग की। मोहनपुर दीनारपुर की बीबीबानो ने दाखिल खारिज दर्ज कराने तथा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा और विष्णु नारायण अरोड़ा ने स्वर्गधाम में हो रहीं चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की। मन्नीगंज की मीरा देवी और लालदरवाजा की माया देवी ने तत्कालीन पीओ डूडा पर लोन दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर सुनील वर्मा, तहसीलदार संजीव ओझा आदि मौजूद रहे। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 27 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर सात का निस्तारण कर दिया गया। अनीता देवी, अरुणा देवी, जलधारा निवासी कोलासोता ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अपात्रों को पेंशन दी जा रही है।
इसकी जांच करवाई जाए। भुड़ियाभेड़ा की बबली ने समाजवादी पेंशन के लिए फरियाद लगाई। विश्राम सिंह ने गली बनवाने, चंद्रप्रकाश शुक्ला निवासी अमृतपुर ने एएनएम माधुरी शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि एएनएम ने 14 फरवरी को उनके प्रपौत्र हर्षित को पोलियो की दवा पिलाई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।
उमेश सिंह निवासी कंचनपुर ने प्रार्थना पत्र देकर मनरेगा कार्यों की जांच की मांग की है। लोहिया गांवों में सड़कों का निर्माण न कराने और जहां निर्माण कराया गया वहां मानक की अनदेखी में आरईएस के एई केएन चौरसिया की डीएम ने फटकार लगा दी। एक्सईएन विद्युत ग्रामीण अमर सिंह ने 550 जनसंख्या वाले गांवों में बिजली सप्लाई की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए है।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को एसडीएम एके सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयेाजन किया गया। इसमें फरियादियों की संख्या कम रही। मात्र 38 फरियादियों ने ही शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से एक का भी निस्तारण मौके पर न हो सका। इस दौरान सीओ एके रावत, तहसीलदार शेख आलम गीर आदि मौजूद रहे।