फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM gave the message of Ganga cleanliness by sweeping the coast

डीएम ने तट पर झाड़ू लगाकर दिया गंगा स्वच्छता का संदेश

Mon, 04 Nov 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
DM gave the message of Ganga cleanliness by sweeping the coast
ांचालघाट पर सफाई करते डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले दिन कार्यालय में बैठने से पूर्व सोमवार सुबह जिलाधिकारी पांचालघाट पहुंचे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में गंगा तट पर स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता में सभी के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जनपद में शनिवार शाम कार्यभार ग्रहण किया। रविवार को अवकाश के दिन उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया। सोमवार को पहले दिन अपने कार्यालय में बैठने से पूर्व सुबह आठ बजे जिलाधिकारी पांचाल घाट पहुंचे। उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर गंगा तट की सफाई की। कहा कि स्वच्छता व जल संरक्षण उनका संकल्प है।
विज्ञापन

इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घाट पर गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान व डीपीआरओ को घाट पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को गंगा स्वच्छता, नाली में प्लास्टिक व पॉलिथीन न फेंकने, शौचालय की सफाई व उसके उपयोग करने को जागरूक किया। कहा कि कूड़ा व गंदगी फेंकने के लिए कूड़ेदान रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियों से गंगा में गंदगी जाने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना व कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने ईओ नगरपालिका व डीपीआरओ को शाम तक घाट साफ कराने, जबकि डीएफओ को गंगा किनारे पौधारोपण व बेरीकेडिंग कराने के लिए प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान से कहा कि घाट क्षेत्र में पॉलीथिन प्लास्टिक नहीं आनी चाहिए।
सफाई में सहयोग न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने एडीएम व ईओ से कहा कि नगरपालिका में जो भी सामग्री खरीदनी हो उसकी सूची बनवाकर 15 दिन में जेम पोर्टल से क्रय करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में सहयोग न करने व बाधा डालने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

गंगा स्वच्छता अभियान में नमामि गंगे के रवि मिश्रा, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य दीक्षित, बृजकिशोर मिश्र, सौरभ शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग किया। एसडीएम सदर अनिल कुमार, एसडीएम अमृतपुर बृजेंद्र कुमार, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, बीडीओ बढ़पुर भावना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed