{"_id":"5f4be7e78ebc3e3cff2ec3ae","slug":"dm-farrukhabad-news-knp579756072","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता व शिशु के संक्रमित होने की जानकारी से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता व शिशु के संक्रमित होने की जानकारी से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकिसा। ब्लाक मोहम्मदाबाद के गांव मेरापुर निवासी महिला को एक सप्ताह पूर्व प्रसव हुआ था। चार दिन पूर्व वह अस्पताल से घर गई। रविवार को प्रसूता व उसके नवजात बेटे के संक्रमित होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
गांव मेरापुर निवासी ग्रामीणों के मुताबिक 10 दिन पूर्व महिला के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गए। एक सप्ताह पूर्व उसके बेटे को जन्म दिया। चार दिन पहले अस्पताल से छुट्टी की गई। इन दिनों वह घर पर है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में जांच के दौरान प्रसूता व नवजात बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसकी भनक लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। आशा व आंगनवाडी कार्यकर्ता ने घर पहुंच कर प्रसूता से जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्हें घर में ही रहने की सलाह दी। वहीं बेटे के जन्म की खुशी में बुलावे में शामिल हुई महिलाएं व मेहमान भी दहशत में हैं। वहीं, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एल-1 समकक्ष अस्पताल डॉ.अनार सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रभारी डा. दीपक कटारिया से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ सीसी टीवी कैमरे से वार्डो की मॉनीटरिंग की। जिलाधिकारी ने संक्रमित मरीजों को गर्म पानी, काढ़ा व इम्यूनिटी बूस्टर लिक्विड देने के निर्देश दिए। डाक्टर को 60 वर्ष से अधिक आयु वाले मरीजों की स्वयं मॉनीटरिंग करने को कहा।