फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM angry due to disturbances in Goshala

गोशाला में अव्यवस्थाएं देख डीएम नाराज

Fri, 19 Jun 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
DM angry due to disturbances in Goshala
नवादा दोयम गोशाला का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
गोशाला में अव्यवस्थाएं देख डीएम नाराज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नवादा दोयम स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र का शुक्रवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। वहां गोवंश कमजोर और अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने सिंचाई की व्यवस्था को बोरिंग कराने के साथ चारा बोने व संपर्क मार्ग पर खड़ंजा बिछाने के निर्देेेश दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को निरीक्षण के दौरान गोसंरक्षण केंद्र में 212 गोवंश बताए गए। इनकी देख रेख के लिए चार गोपालक लगे थे। जिलाधिकारी ने गोपालकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। गोवंश कमजोर मिलने पर बताया गया कि हरा चारा नहीं मिलता। सिंचाई की व्यवस्था न होने से हरा चारा करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

बोरिंग का कार्य रुका है। इस पर बोरिंग का कार्य कराकर हरा चारा बोने को कहा। भूसा गोदाम का टिनशेड उखड़ा व ईंटें भी उखड़ी मिलने पर कार्यदायी संस्था को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। संपर्क मार्ग पर खड़ंजा कार्य कराने को कहा। गोशाला में 20 क्विंटल भूसा, चार बोरी चूना, एक बोरी नमक व 15 बोरी दाना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा का कार्य देखा
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांव ज्योता के मजरा इंदरपुर में मनरेगा से चल रहे तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एपीओ ने प्रवासी मजदूरों से काम कराने की जानकारी दी। यह भी बताया कि तालाब निर्माण में कुल 849 मानव दिवस लगेंगे। 2.45 मीटर गहरी खुदाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने तालाब के चारों ओर पौधरोपण व तालाब में मछली पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरों को मास्क वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed