{"_id":"57780f054f1c1ba95c79c078","slug":"dm-absent-one-day-s-salary-cut-of-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गैरहाजिर लेखपाल का एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गैरहाजिर लेखपाल का एक दिन का वेतन काटा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कानूनगो से जानकारी लेते डीएम कर्ण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अमृतपुर में हुए समाधान दिवस में एक ही फरियादी पहुंचा। फरियादी ने खड़ंजा उखाड़ने की शिकायत की। थाना दिवस में लेखपाल के गैरहाजिर मिलने पर डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को थाने में जिलाधिकारी कर्ण सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। डीएम ने कानूनगो शिवमंगल से पूछा कि वह कहां रहते हैं, उन्होंने फर्रुखाबाद में रहना बताया। इस पर डीएम ने कानूनगो को आदेश दिए कि वह तहसील अमृतपुर में बने सरकारी आवास में आकर रहें। उन्होंने कानूनगो व लेखपालों की डायरी बनाने के लिए कहा। लेखपाल सर्वेश कुमार का अवकाश का प्रार्थना था लेकिन वह मंजूर नहीं था। इसलिए उनके गैरहाजिर मिलने पर डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। डीएम ने लेखपाल अशोक प्रतिहार और हल्का इंचार्ज रामबाबू को निर्देश दिए कि वह दोनों लोग एक-दूसरे का मोबाइल नंबर रखें।
डीएम ने रामबाबू से अपराधियों की संख्या पूछी तो वह नहीं बता पाए। इस पर डीएम ने अपराधियों की सूची बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसीलदार शेख आलम गीर से थाने की पैमाइश कराने के लिए कहा। अमृतपुर के मोहन अवस्थी ने खड़ंजा उखाड़ने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले की जांच के लिए लेखपाल व दरोगा को मौके पर भेजा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, आशुतोष पांडेय, विकास वर्मा और राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।