{"_id":"4384e2a36071db025c69f33e5c898a84","slug":"diwali-will-yield-environmental-bankruptcy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर पर्यावरण का निकलेगा दिवाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर पर्यावरण का निकलेगा दिवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दीपावली की रात करीब दो करोड़ रुपये की आतिशबाजी फुंकने का अनुमान है। यह आतिशबाजी पर्यावरण का दीवाला निकाल देगी। वायु प्रदूषण के साथ ही शोर का स्तर मुसीबत बनेगा।
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार के लिए बड़े पैमाने पर आतिशबाजी बिक रही है। इनमें चाइनीज आतिशबाजी भी शामिल है। तेज धमाके और चकाचौंध रोशनी वाले पटाखे लोगों की पहली पसंद हैं। आतिशबाजी की खरीदारी तेजी से हो रही है। बुधवार की रात एक साथ आतिशबाजी चलने से पर्यावरण को खासा नुकसान होगा।
विज्ञापन
आतिशबाजी में सल्फर डाई ऑक्साइड, कैडमियम, कॉपर, लेड, मैग्रीशियम व नाइट्रेट तत्व होते हैं। आतिशबाजी के जलने से यह वातावरण में शामिल हो जाते हैं। आम दिनों में रात में शोर की आवृत्ति 45 डेसीबल के करीब होती है। दीपावली की रात यह बढ़कर 70 से 90 डेसीबल हो जाती है। यह पर्यावरण व सेहत दोनों के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर ब्रजेश सिंह बताते हैं कि आतिशबाजी चलाने से निकला धुआं और रोशनी आंखों की रेटीना को प्रभावित करती है। त्योहार के बाद आंखों में जलन, आंखों के लाल होना और आंखों से पानी आने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। डा. मनोज कुमार रतमेले ने बताया कि 110 डेसीबल से अधिक धमाका करने वाले पटाखे कान के परदों पर असर डालते हैं। इससे बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है।