{"_id":"ab146a869c6fa940250fa05433937064","slug":"diwali-will-feature-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मिलेगी भरपूर बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दीपों के त्योहार पर लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग और फाल्ट से निजात दिलाने को बिजली विभाग के अफसरों ने कमर कस ली है। अवर अभियंता और लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कहीं ट्रांसफार्मर खराब होता है, तो उसको बदलवाने के लिए स्टाक में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं।
एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि दीपों के त्योहार दीपावली पर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए अवर अभियंताओं और लाइनमैनों को की ड्यूटी लगा दी गई है। बिजली आपूर्ति के दौरान अगर कोई फाल्ट आता है या तार टूटता है तो उसको तत्काल ठीक कराया जाएगा।
ट्रांसफार्मर फुंकने पर बदल कर नया लगाया जाएगा। शहरी क्षेत्र के एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर शहरी क्षेत्र को भरपूर बिजली दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है। त्योहार पर कटौती न की जाए, इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तार टूटने, फाल्ट होने जैसी समस्याओं से तत्काल निजात दिलाने के लिए एक्सईएन एसके शर्मा ने सभी अवर अभियंताओं और लाइनमैनों की ड्यूटी लगा दी है। स्टोर के भंडार प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए 630, 400 व 250 केवीए के ट्रांसफार्मर स्टाक में रखे गए हैं। अगर कहीं ट्रांसफार्मर खराब होता है तो बदलने के लिए नया तत्काल उपलब्ध करा दिया जाएगा।