फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diwali, Chinese demand over hangings

दीवाली पर चाइनीज झालरों की डिमांड ज्यादा

Sun, 25 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Diwali, Chinese demand over hangings

फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया का मंत्र बेअसर नजर आ रहा है। दीवाली में बिजली से जगमगाने वाली चाइनीज झालरों की डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा बाजार में मटकी और लेजर लाइट भी बिक रही हैं। हालांकि इस बार झालरों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

विज्ञापन


11 नवंबर को दीवाली का त्योहार है। इसको लेकर खरीददारी शुरू हो गई है। त्योहार पर घरों को जगमगाने के लिए लोग झालरों लगाते हैं। इससे बाजार झालरों से पट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया मंत्र का असर बाजार से नदारद है। बाजार में चाइनीज झालरों का स्टाक है।
विज्ञापन


चाइनीज झालरों के अलावा बाजार में चावर, कंचा, मटकी, जाम और फूल-पत्ती आदि वैरायटियों की झालरें भी हैं। लोटस और लेजर लाइट भी लोगों को भा रही हैं। इस बार झालरों के दामों में पिछले साल की अपेक्षा 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव इलेक्ट्रानिक्स के दुकानदार गौरव कुमार ने बताया कि चाइनीज समेत विभिन्न वैरायटियों की झालरों उपलब्ध हैं। चाइनीज झालर सस्ती होने के चलते इसकी डिमांड ज्यादा है। दीपावली से चार-पांच दिन पहले बिक्री में बढ़ोत्तरी होती है। दिल्ली और कानपुर से झालरें लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed