{"_id":"a8d3bc2ffc61dd95e95307e10e6cf147","slug":"divisional-judo-competition-to-select-the-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय जूडो प्रतियोगिता को खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय जूडो प्रतियोगिता को खिलाड़ियों का चयन
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए जूडो खिलाड़ियों का चयन शनिवार को स्पोर्टस स्टेडियम में हुआ। मंडल की टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने बेहतरीन दांव पेंचों का मुजाहिरा किया।
विज्ञापन
शनिवार को ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्टस स्टेडियम में जनपद स्तर की जूडो प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में मंडलीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए टीम का चयन किया गया। क्रीडा प्रभारी राकेश मिश्रा ने टीम की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग के 20 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष पाल, 40 किलोग्राम भार वर्ग में आलोक यादव, 45 किलोग्राम भार वर्ग में विनय, 50 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य गुप्ता तथा 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अभिषेक सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकरार जूनियर बालक वर्ग की टीम में 40 किलोग्राम भार वर्ग में विकास यादव, 60 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल तथा 50 किलोग्राम भार वर्ग में रवि यादव का चयन हुआ।
सीनियर बालक वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक तिवारी, 45 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद शाहरुख, 50 किलोग्राम भार वर्ग में शिवराज सिंह तथा 55 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव कुमार का चयन हुआ।
वरिष्ठ बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भारवर्ग में आकांक्षा यादव को चयनित किया गया। व्यायाम शिक्षक अतुल एंथोनी दास ने बताया कि मंडल स्तर की जूडो प्रतियोगिता स्पोर्टस स्टेडियम में 27 अक्तूबर को होगी।