फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Divisional Commissioner planted saplings in Nibkarori Dham

मंडलायुक्त ने नीबकरोरी धाम में किया पौधारोपण

Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner planted saplings in Nibkarori Dham
विजय सोम इंटर कॉलेज संकिसा में पौध रोपण करने के बाद पानी डालते मंडलायुक्त। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में इस बार में 59.68 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। पहले चरण में मंगलवार को सभी विभाग मिलकर 42.97 लाख पौधे लगाएंगे। सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने आए कानपुर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बाबा नीबकरोरी धाम में पौधा लगाया। उन्होंने वन विभाग की नर्सरी में तैयार पौध भी देखी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जिले में वृहद पौधरोपण के लिए मोहम्मदाबाद क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा नीबकरोरी धाम में दर्शन करने के बाद पौधरोपण के लिए चल रहे कामों को देखा। परिसर के बाहर स्थित पुलिस चौकी के पास 75 पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदवाए। इसके बाद मंडलायुक्त ने सीडीओ एम.अरून्मोली, अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के साथ नीबकरोरी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उन्होंने संकिसा स्थित भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज के बाहर भी पौधरोपण किया। यहां 75 पौधे लगाए गए। इसके बाद उन्होंने गांव पुनपालपुर पहुंचकर वन विभाग की पौधशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उसकी जिओ टैगिंग कराई जाए। पौधों की देखरेख भी गंभीरता से की जाए, जिससे अधिक से अधिक पौधे तैयार हो सकें। जिला विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार पाठक, एसडीएम संजय कुमार सिंह, तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय के अलावा प्रधान व सचिव भी मौजूद रहे।

जनपद में 59 लाख 68 हजार 488 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष पहले दिन मंगलवार को 42 लाख 97 हजार 311 यानी 72 फीसदी पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद छह और सात जुलाई को प्रत्येक दिन 4 लाख 17 हजार 794 पौधे लगाने का लक्ष्य है। शेष 14 प्रतिशत 8 लाख 35 हजार 589 पौधे आठ अगस्त को लगाकर लक्ष्य पूरा किया जाना है। पौधे लगाने का लक्ष्य विभागवार आवंटित किया गया है। वन विभाग को सर्वाधिक 38,60,400 व अन्य विभागों को 21,08,088 पौधे लगाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed