फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dividement officer challans five kotidars

बांट-माप अधिकारी ने पांच सरकारी राशन विक्रेताओं का किया चालान

Tue, 01 Oct 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Dividement officer challans five kotidars
बॉटों का निरीक्षण करते वरिष्ठ निरीक्षक। - फोटो : FARRUKHABAD
आईजीआरएस की शिकायतों पर वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (बांट-माप) विजय कुमार ने पांच कोटेदारों की दुकानों का निरीक्षण किया। कोटेदारों ने केरोसिन नापने वाले एक लीटर का सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं दिखाया। इससे उनका चालान कर दिया गया। एक चक्की और दो सब्जी विक्रेताओं ने बांटों का सत्यापन नहीं कराया। इससे उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान (बांट-माप) के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार ने 27 व 28 सितंबर को उचित दर विक्रेताओं की बांट-माप संबंधी जांच की। जांच में गड़बड़ी मिली। वेइंग उपकरणों का समय से नाप न कराने पर गांव उलियापुर, गांव दीपपुर नगरिया, गांव रोशनाबाद, गांव गौसपुर के उचित दर विक्रेता एवं ब्लाक रोड शमसाबाद के उचित दर विक्रेता के पास केरोसिन माप एक लीटर का सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

रोशनाबाद में एक चक्की/स्पेलर व शमसाबाद में दो सब्जी विक्रेताओं को स्थायी दुकानों के दुकानदारों ने वेइंग उपकरणों का सत्यापन नहीं कराया। उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की गई। मोहम्मदाबाद के गांव धीरपुर की राशन विक्रेता की दुकान बंद होने से वरिष्ठ निरीक्षक जांच किए बगैर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed