फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Disturbed by the actions of the son, the old man hanged himself

बेटे की हरकतों से परेशान होकर वृद्ध ने लगा ली फांसी

Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by the actions of the son, the old man hanged himself
शहर की ठंडी सड़क पर वृद्ध के फांसी लगाने के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। घरेलू कलह से त्रस्त एक वृद्ध ने स्टेट बैंक के रीजनल ऑफिस के भवन की तीसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट में वृद्ध ने आपबीती लिखी है। बड़े भाई ने बताया कि एक महिला चार लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। वह बेटे के चाल चलन से भी परेशान था।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना बिशुनगढ़ के गांव अल्हापुर निवासी कमलेश कुमार दुबे (62) ठंडी सड़क स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रहते थे। वह सुरेश गुप्ता के यहां मुनीम थे। स्टेट बैंक का रीजनल दफ्तर सुरेश के भवन में है। वहां मुनीम का आना-जाना था। दोपहर करीब एक बजे कमलेश भवन की तीसरी मंजिल पर गए और खाली पड़े एक कमरे में सीढ़ी लगाकर छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से फांसी लगा दी। इसके बाद परिजनों ने कई बार फोन लगाया। फोन न उठाने पर करीब तीन बजे पत्नी रंजना देवी पूछताछ करती हुईं तीसरी मंजिल पर गईं। कमरा अंदर से बंद मिलने पर चीखती हुई नीचे आईं। बैंक कर्मचारियों ने कुंडी तोड़कर अंदर गए तो देखा कमलेश का शव फंदे पर लटक रहा था। रस्सी काटकर शव नीचे उतारा गया। कुछ ही देर में बड़े भाई राकेेश पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल विनोद शुक्ला और फोरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि कमलेश से एक महिला चार लाख रुपये मांग रही थी। वह जेल भिजवाने की धमकी भी दे रही थी। कई बार फोन पर खेत नाम अपने नाम करने का दबाव डाला था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन आत्महत्या मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा आत्महत्या का कारण
कमलेश की जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा कि एक विवाहिता ने झूठी रिपोर्ट लिखाई है। वह अपने पुत्र सचिन के चाल चलन से परेशान हैं। इसमें किसी को भी परेशान न किया जाए। मेरी पूरी संपत्ति नाती अंश और वंश दुबे की होगी। मरने के अलावा मेरे पास कोई रास्ता नहीं है। पार्थिव शरीर को केवल नितिन के हाथों मुखाग्नि दी जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed