{"_id":"2a454b5e5b8bb6033fa12054c00f228b","slug":"district-prison-prisoners-groan-from-serious-illnesses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में गंभीर बीमारियों से कराह रहे बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में गंभीर बीमारियों से कराह रहे बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल में निरुद्ध दर्जनों बंदी गंभीर बीमारियों से कराह रहे हैं। डाक्टर की सलाह के बावजूद पुलिस व जेल प्रशासन फोर्स की कमी बताकर इन्हें मेडिकल कालेज नहीं भेज रहा है।
विज्ञापन
जिला जेल में वैसे तो जुकाम, बुखार तथा अन्य बीमारियों से दर्जनों बंदी पीड़ित हैं लेकिन करीबन दर्जन भर बंदी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिन्हें डाक्टर मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह महीनों पहले दे चुके हैं। उन्हें अभी तक मेडिकल कालेज तो अलग लोहिया अस्पताल तक नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
यहां लालाराम वर्मा अधरंग से करीबन डेढ़ माह से पीड़ित है। डाक्टर उसे मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दे चुके हैं। इसी तरह से नरवीर निवासी कंपिल के पेट में ट्यूमर बन गया है। दो महीने से वह जिला जेल में ही जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप नरायन का भाई सुभाषचंद्र निवासी लालदरवाजा के 19 प्रतिशत फेफडे़ खराब हो चुके हैं और अस्थमा रोग से पीड़ित है। बायीं साइड की किडनी भी डिस्लोकेट हो चुकी है। शशि प्रताप सिंह निवासी भरखा का लिवर डैमेज हो गया है। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके साथ-साथ जिला जेल में अन्य रोगी भी छोटी-मोटी बीमारियों से पीड़ित हैं। इन्हें जेल के अस्पताल से ही दवा देकर चलता कर दिया जाता है।
वर्जन
जिला जेल में कई रोगियों को मेडिकल कालेज भेजे जाने की सलाह डाक्टर दे चुके हैं लेकिन चुनाव तथा अन्य कार्यों में पुलिस के व्यस्त होने के कारण गारद नहीं मिल पा रही है। सवाल मेडिकल कालेज भेजने का नहीं है। लोहिया अस्पताल तक रोगियों को भेजने के लिए भी पर्याप्त गारद नहीं है। - बीपी सिंह (जेलर, जिला जेल)
जिले में पुलिसबल की कमी है। जेल से गारद मांगी जाती है लेकिन वह फोर्स की कमी के चलते दे नहीं पाते हैं। कोर्ट में पेशी पर जाने के लिए भी गारद का टोटा पड़ जाता है। मानक के अनुसार फोर्स नहीं है। - राजाराम चौधरी (प्रतिसार निरीक्षक)