फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District President left Congress, will contest elections from BSP in front of Lewis

कांग्रेस छोड़ जिलाध्यक्ष लुईस के सामने बसपा से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
District President left Congress, will contest elections from BSP in front of Lewis
फर्रुखाबाद। सदर सीट पर टिकट न मिलने से नाराज जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। अब वह पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद के सामने सदर सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

विजय कटियार ने नवंबर 2019 में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद संभाला था। उन्होंने फर्रुखाबाद सदर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट के लिए आवेदन किया था। पार्टी ने सदर सीट से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को प्रत्याशी बना दिया। टिकट न मिलने से विजय नाराज थे।
विज्ञापन

विजय के पिता स्व. राजेंद्र नाथ कटियार वर्ष 2000 से 2011 तक लगातार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे थे। मेहनत के बावजूद कांग्रेस से टिकट न मिलना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बसपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा से उन्हें फर्रुखाबाद सदर सीट से प्रत्याशी बनाया है। विजय ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि अब वह जीवन भर बसपा में ही रहेंगे। कांग्रेस में तीन पीढ़ियां समर्पित रहने के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। उनके निशाने पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी रहे।
अर्चना ने प्रसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा
फर्रुखाबाद। पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने प्रसपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब वह विधानसभा क्षेत्र भोजपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
गुरुवार को नगला दीना भोलेपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मनोज पटेल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष रहे विजय कटियार बिना सूचना दिए बसपा में शामिल हो गए। इससे उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

20 वर्ष से कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे मनोज गंगवार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान अर्चना राठौर ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, रमेश चंद्र कठेरिया, राकेश सागर, संदेश राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed