फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District panchayat president and members sworn

अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

Thu, 14 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president and members sworn

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत परिसर में सगुना देवी को गुरुवार की दोपहर 12 बजे डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सगुना ने सदस्याें को शपथ दिलाई। समारोह मेें सदर विधायक व सांसद के प्रतिनिधि ने शिरकत की। जिला पंचायत में 30 सदस्य हैं।

विज्ञापन


इनमें से सुरेश चंद्र, रवेंद्र सिंह, सुरभि, जुवैरिया शाह समारोह के बाद पहुंची। इन्होंने बाद अध्यक्ष के कक्ष में शपथ ली। पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने कहा कि राजनैतिक मतभेद भुलाकर विकास की योजनाआें को एक राय से आगे बढ़ाएं। सब मिलकर विकास करें।
विज्ञापन


डीएम एसके सिंह ने कहा कि तैनाती के बाद से लोगों ने अविश्वास शुरू कर दिया था। मैंने हमेशा सही बात का समर्थन किया है। सगुना में कानून और शासनादेशों की समझ भले ही कम हो लेकिन वह स्याह सफेद में अंतर करना जानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में एसपी राजेश कृष्ण, डीडीओ भगवती चरण, विधायक अजीत क ठेरिया, जमालुद्दीन सिद्दीकी, नरेंद्र सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि राजेश पाठक, सांसद प्रतिनिधि फतेहचंद्र, उर्मिला राठौर,  राज कुमार सिंह राठौर, चंद्रपाल यादव, विश्वास गुप्ता, डा. जितेंद्र यादव, उदयपाल यादव,  सचिन यादव, राशिद जमाल सिद्दीकी, सुलक्षणा सिंह, उपासना, राजेश यादव, दारा यादव, मुन्ना यादव, सिराजुल आफाक मुन्ना आदि मौजूद रहे।


शपथ में अटकीं सगुना
सगुना देवी शपथ ग्रहण के दौरान कई बार अटकीं। कर्तव्य शब्द का उच्चारण पहली बार नहीं कर पाईं। डीएम ने इस शब्द को दोबारा बोला। इसके बाद सगुना ने इसका उच्चारण किया। सगुना के विधायक पति अजीत कठेरिया सहयोग के लिए आसन के पास पहले ही पहुंच गए थे। सदस्याें को शपथ दिलाने के दौरान सगुना शुरुआती शब्द मैं ही बोल पाईं। आगे की शपथ इनके बेटे नवजीत ने पढ़ी। बाद में संचालन कर रहीं दीपिका ने शपथ दोहरवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed