{"_id":"61291d9f8ebc3e61d82f61c9","slug":"disputed-land-in-vending-zone-work-stopped-farrukhabad-news-knp6486081191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल सराय वेंडिंग जोन में विवाद, काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल सराय वेंडिंग जोन में विवाद, काम रोका
विज्ञापन
शहर के घुमना पर सड़क किनारे लगीं ठेलियां।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंडिंग जोन में विवादित जमीन, काम रोका
फर्रुखाबाद। शहर का पहला ही वेंडिंग जोन विवाद में घिर गया है। वेंडिंग जोन के कुछ हिस्से को अपना बताकर ट्रांसपोर्टर ने काम रुकवा दिया। इससे शुक्रवार को नगर पालिका की टीम सड़क किनारे लगे हाथठेले आदि वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं करवा सकी। ईओ अब शनिवार को दुकानें शिफ्ट कराने का दवा कर रहे हैं।
लाल सराय की जो जमीन नगर पालिका ने वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित की है, उसके कुछ हिस्से पर विवाद है। जमीन के उस हिस्से पर ट्रांसपोर्टर अखलेंद्र प्रताप सिंह का दावा है। वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित जमीन का कुछ हिस्सा ऊबड़ खाबड़ है। उसे समतल करने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी।
ट्रांसपोर्टर ने नगर पालिका टीम को काम करने से रोक दिया। सूचना पर ईओ रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। अखलेंद्र ने उन्हें बताया कि जमीन 35 वर्ष से उनके कब्जे में है, मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट से फैसला आने तक कोई काम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
अखलेंद्र ने ईओ को काम रुकवाने के लिए एक पत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि यथास्थिति से छेड़छाड़ पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना होनी जाएगी। इसके बाद ईओ ने काम रुकवा दिया।
लाइटें लगवाईं, हाईमास्ट भी लगेगी
नगर पालिका ने शुक्रवार को लाल सराय वेंडिंग जोन में कई लाइटें लगवा दी थीं। वहां हाईमास्ट लाइट लगाने की भी तैयारी है। सड़क किनारे से दुकानें हटाकर वेंडिंग जोन में पहुंचने के लिए कोतवाल से ईओ ने फोर्स मांगा था लेकिन आईजी का दौरा हो जाने से फोर्स नहीं मिल सका। ईओ कहा कि अब शनिवार को दुकानों को वेंडिंग जोन में लगवाया जाएगा।
जमीन पर शहर के नेता की भी नजर
वेंडिंग जोन की जमीन बेशकीमती है। उस पर एक नेता की भी नजर है। जमीन पर अपने स्वामित्व का दावा करने वाले को शुक्रवार शाम को नेता ने अपनी कोठी पर बुलाया। चर्चा है कि कागजों का सच परखकर कुछ लाख रुपये में जमीन लेने का तिकड़म लगाया जा रहा है।
उस जमीन पर कोई निर्माण नहीं हो रहा है। दावा करने से जमीन का स्वामित्व नहीं बदल जाता। कोर्ट जिसके पक्ष में फैसला दे देगा, उसी हिसाब से कब्जा हो जाएगा। फिलहाल कागजों में पालिका की जमीन है। शनिवार को वेंडिंग जोन में दुकानें लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
-रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका।