{"_id":"60da01b48ebc3ed7820b13e4","slug":"dispute-between-bjp-leader-son-and-constable-farrukhabad-news-knp6370324110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार तेजी से निकालने पर भाजपा नेता पुत्र व सिपाही से विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार तेजी से निकालने पर भाजपा नेता पुत्र व सिपाही से विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कार तेजी से निकालने पर भाजपा नेता के पुत्र व सिपाही में रविवार रात विवाद हो गया। भाजपा नेता की शिकायत पर सीओ कायमगंज ने चौकी इंचार्ज को भेजकर सिपाही का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। इसमें डॉक्टर ने अल्कोहल की पुष्टि की है।
शमसाबाद थाने में तैनात सिपाही अनुज तिवारी रविवार रात ड्यूटी पर था। तभी कस्बे के एक भाजपा नेता का पुत्र रात 12 बजे थाने के सामने से तेजी से कार लेकर गुजरा। सिपाही ने हाथ दिया पर उसने कार नहीं रोकी। इस पर सिपाही ने पुलिस जीप से पीछा किया और कार को आगे जाकर रोक लिया। सिपाही का भाजपा नेता के पुत्र से विवाद हो गया। पुत्र ने पिता को घटना की जानकारी दी और सिपाही के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया।
भाजपा नेता ने सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर से शिकायत की। रात में भाजपा नेता कई पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंच गए। ये सभी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ भी थाने में पहुंच गए। सीओ ने
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज फैजबाग दयामहेश को भेजकर सिपाही का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। डॉ. इमरान अली ने मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि की। सीओ कायमगंज ने बताया कि मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।