{"_id":"5914ac7e4f1c1b1522850f84","slug":"disorder-at-the-hospital-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक से आजिज महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक से आजिज महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 11 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
थाने में आग लगाने का प्रयास करने वाली महिला नगीना से माचिस छीनती महिला सिपाही।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया और दूसरी महिला से निकाह कर लिया। इंसाफ न मिलने से परेशान महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर माचिस निकाली, इससे पहले ही महिला पुलिस की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया। आनन-फानन पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव जरारी गुलरिया निवासी रफीक की पुत्री नगीना बेगम का निकाह छह साल पहले गुलरिया के ही मुजम्मिल के साथ हुआ था। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। चार साल पहले फोन पर तीन तलाक देने के बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया।
इसके बाद दूसरी महिला के साथ निकाह कर लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह कई बार थाने आई, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। अब केंद्र सरकार की मामले में सक्रियता को देख न्याय की आस जगी। महिला का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर मजबूरी में उसने आत्मदाह करने की ठान ली।
विज्ञापन
थाने पहुंची महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और माचिस जलाने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला सिपाही ने नगीना को पकड़ लिया और माचिस छीन ली। आत्मदाह का प्रयास देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसकी रिपोर्ट लिखी गई। मौके पर पहुंचे सीओ रमेशचंद्र शर्मा ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।