{"_id":"612a5d6a8ebc3e07583c835f","slug":"dirt-was-found-in-labor-room-and-cold-chain-farrukhabad-news-knp6487860173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के लेबर रूम व कोल्ड चेन में गंदगी देख भड़कीं सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के लेबर रूम व कोल्ड चेन में गंदगी देख भड़कीं सीडीओ
विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी का निरीक्षण करतीं सीडीओ।
- फोटो : FARRUKHABAD
लेबर रूम व कोल्ड चेन में गंदगी मिली
कायमगंज। सीडीओ ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। लेबर रूम व वैक्सीन कोल्ड चेन में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। अभिलेख अपूर्ण व लेबर रूम प्रभारी के नदारद होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली को निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में स्टाफ नर्स प्रियंका मौजूद जबकि इंचार्ज डॉ.मधु गंगवार गायब मिलीं। आसपास गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई। अभिलेख अपूर्ण मिलने पर स्टाफ नर्स का वेतन काटने के लिए कहा।
वैक्सीन कोल्ड चेन में गंदगी पर टीकाकरण अधिकारी रामनरेश से नारजागी जताई। इस दौरान बताया गया कि चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश विभागीय कार्य से गए हैं। डॉ.विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) ग्राम दत्तू नगला का अनगांबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। घर पर चल रहे केंद्र की हालत खस्ता देख इसे कहीं और खुलवाने के निर्देश दिए। बताया गया ग्राम डुंडी गड़ी में अनगांबाड़ी केंद्र नहीं है। वीएचएनडी सत्र रफीक के घर चलता मिला। यहां एएनएम आशा के पास गर्भवती की ड्यू लिस्ट, कैल्शियम व अनमोल गोली न मिलने पर एक माह का मानदेय रोकने के लिए कहा। यूनिसेफ के डीएमसी राजीव व बीएमसी गुफरान मौजूद रहे।
इसके बाद सीडीओ ने कायमगंज के गांव नरसिंहपुरव अल्लाहपुर में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। नवाबगंज के गांव त्योरी इस्माइलपुर में मनरेेगा कार्यों का निरीक्षण के दौरान मस्टर रोल में गड़बड़ी व काम की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर डीसी मनरेगा को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव फतनपुर में भी मनरेगा के कार्य संतोषजनक न मिलने के साथ मस्टररोल श्रमिकों के बिना हस्ताक्षर का मिला।