फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Digital X-ray room key not found

राज्यमंत्री को डिजिटल एक्स-रे मशीन दिखाने को ढूंढे नहीं मिली चाबी

Mon, 30 Sep 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray room key not found
लोहिया अस्पताल में मरीज का हालचाल लेते स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग। - फोटो : FARRUKHABAD
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार एवं मातृ-शिशु कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी मिलीं। डिजिटल एक्स-रे मशीन चालू न होने की जानकारी पर उन्होंने दिखाने को कहा। तो एक्स-रे रूम की चाभी ढूंढे नहीं मिली। जनरल वार्ड के शौचालय में पानी ही नहीं था। इस पर डा. एसपी सिंह को जमकर फटकारा। कहा कि वह बताएं किसकी जिम्मेदारी है, तो उन्होंने वार्ड आया का नाम ले दिया। उन्होंने उसे निलंबित करने की बात कही।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अतुल गर्ग को अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी ले गया। वह वहां पहुंचे और एक्स-रे रूम पूछा। बिना वार्ड में जाए, सीधे एक्स-रे रूम पहुंचे। प्रभारी यूपी सिंह करीब पांच मिनट बाद आए। मंत्री ने उनसे 15 दिन का रिकार्ड तलब किया। राज्यमंत्री ने डिजिटल एक्स-रे की जानकारी ली, तो प्रशासनिक कार्य देख रहे डा. एसपी सिंह ने केबल न लगने की बात कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कमरा खोलने को कहा, तो चाभी न मिलने का बहाना बनाया गया। इसके बाद मंत्री जनरल वार्ड पहुंचे और मरीजों से बात की। मंत्री ने आयुष्मान वार्ड देखा और भर्ती मरीज से जानकारी ली। इसके बाद वह सीधे शौचालय में घुस गए। वहां उन्हें किसी भी टोंटी में पानी नहीं आता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डा. एसपी सिंह को बुलाकर लंबी क्लास ली। कहा कि बदबू आ रही है। दरवाजे गल चुके हैं। डा. सिंह ने बहानेबाजी की, तो उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारी का नाम पूछा। निर्देश दिए कि उसे तुरंत निलंबित करें।
घर जैसा भोजन रसोई का शुभारंभ
राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने लोहिया अस्पताल में साध-ए-हेल्पिंग हैंड के तहत शुरू किए गए ‘घर जैसा भोजन’ रसोई का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं भोजन करके 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी। इस मौके पर संरक्षक डा. रजनी सरीन, अध्यक्ष राकेश साध और मंत्री अमर साध समेत आदि लोग मौजूद रहे।

दो माह बाद आए रेडियोलॉजिस्ट
दो माह के लंबे अवकाश के बाद सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट योगेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। राज्यमंत्री ने ई-रिपोर्ट की चर्चा की। पूछा कि लखनऊ से रिपोर्ट मंगवाना संभव है, उन्होंने तीन माह की ट्रेनिंग देकर असिस्टेंट को काम करने की बात कही। मंत्री को स्टाफ, डाक्टरों की कमी के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed