{"_id":"5c266ec7bdec2257132ab471","slug":"dhoomadhaam-se-shuroo-hua-pharrukhaabaad-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से शुरू हुआ फर्रुखाबाद महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से शुरू हुआ फर्रुखाबाद महोत्सव
Sat, 29 Dec 2018 12:13 AM IST
gaurav gaurav
farrukhabad
farrukhabad
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पटेल पार्क में फीता काटकर फर्रुखाबाद महोत्सव का उद्घाटन करते एडीएम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल पार्क में 22वें फर्रुखाबाद महोत्सव का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज सम्मान समारोह में सेनानी वंशजों को सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पटेल पार्क में शुक्रवार को फर्रुखाबाद महोत्सव के उद्घाटन से पहले रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। केंद्रीय कारागार के बैंड की धुनों के बीच मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने फीता काटकर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले की पहचान होती है। भाजपा नेता डॉ. रजनी सरीन ने कहा कि फर्रुखाबाद गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव में जिले की संस्कृति और विकास पर चर्चा होती है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। डॉ. अनार सिंह यादव, बसपा नेता राजनरॉय जौली राजपूत, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ और प्राचार्य आरके गुप्ता ने भी संबोधित किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज कार्यक्रम के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वंशजों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कन्हैयालाल श्रीवास्तव, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, बॉबी दुबे, रीतेश शुक्ल, प्रशांत दीक्षित, अरविंद शुक्ल, नीरज शुक्ल, ताजदार नवी, रणविजय सिंह, विधानचंद्र गुप्ता, राहुल शुक्ल, कुलभूषण श्रीवास्तव, संजय गंगवार, अजय सिंह और रामशरण सक्सेना आदि रहे।