फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dhokhadhadi

लाखों की धोखाधड़ी में दो पर रिपोर्ट

Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
dhokhadhadi
कायमगंज। चिटफंड कंपनी में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले कंपनी के निदेशक व मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी श्रीकृष्ण व जगदीश प्रसाद ने बताया कि चिटफंड कंपनी की निदेशक व मैनेजर ने उन्हें कमीशन देने की बात कहकर कंपनी में धन निवेश कराने को कहा। धन निवेश करने पर पांच वर्ष में डेढ़ गुना व साढ़े पांच वर्ष में दोगुना हो जाएगा। झांसे में आकर उन्होंने खुद व निवेशकों से लाखों रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन

निवेशकों से लिए गए रुपये से गैलेक्सी मैरिज होम के पास जमीन खरीदकर दो मंजिल का आफिस बनवाया था। 2016 व 2017 तक निवेश की अवधि पूरी हो गई थी। भुगतान का समय आने पर आफिस बंद कर दिया गया। कंपनी की निदेशक सुमन शर्मा के भाई सौरभ शर्मा कायमगंज में मैनेजर थे। श्रीकृष्ण ने 10 लाख व जगदीश ने 7 लाख रुपये निवेशकों की रकम समेत कंपनी में जमा कराए थे। कई बार आश्वासन के बाद भी भुगतान नहीं किया। तहरीर पर पुलिस ने कंपनी की निदेशक फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी सुमन शर्मा व उनके भाई रेेलवे क्रासिंग भोलेपुर निवासी सौरभ शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed