फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dharna held at the power station after 54 workers were fired

Farrukhabad News: 54 कर्मियों को निकालने पर बिजलीघर पर दिया धरना

Sat, 03 May 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dharna held at the power station after 54 workers were fired
कायमगंज। बिजली विभाग के कायमगंज डिवीजन क्षेत्र में काम कर रहे 54 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। ये सभी कर्मचारी एसएसओ, लाइनमैन और हेल्पर जैसे पदों पर काम कर रहे थे। अडाना इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी ने उन्हें हटाया है। शेष बचे 146 कर्मचारियों की नई सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की छंटनी से नाराज उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को बिजलीघर रुटौल पर जोरदार धरना दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। धरने में कर्मचारियों ने यह भी मांग की कि उनका बकाया वेतन जल्द दिया जाए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता शिव शंकर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महामंत्री विष्णु सिंह, विनोद, अर्जुन सिंह, नावेद खान, श्याम सिंह, पप्पू, विजय, बंटी, भोला, कंचन और हासिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed