फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dhanteras showering money on the market

धनतेरस पर बाजार में बरसा धन

Mon, 09 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras showering money on the market

फर्रुखाबाद। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसा। सराफा, बर्तन, वस्त्र भंडार और आटो मोबाइल्स शो रूम पर देर रात तक रौनक रही। किसी ने बाइक तो किसी ने ट्रैक्टर खरीदा। वहीं सराफा बाजार में सोने के आभूषण और चांदी के गिफ्ट आइटम लोगों ने जमकर खरीदे।

विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। देर रात तक बाजार में भीड़भाड़ रही। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस पर जिले भर में करीब 50 करोड़ कारोबार होने का अनुमान है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फसल बर्बादी होने के चलते पिछले साल की अपेक्षा इस साल धनतेरस पर खरीददारी में गिरावट भी आई है।
विज्ञापन


सोमवार को धनतेरस पर रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, कोतवाली रोड फतेहगढ़, सेठ गली, चूड़ी वाली गली और भोलेपुर में स्थित सराफा दुकानें, इलेक्ट्रानिक्स और आटो मोबाइल्स शो रूम फूलमालाओं से सजाए गए थे। आटो मोबाइल्स दुकानदारों ने शो रूम के बाहर ही बिक्री के लिए दुपहिया वाहनों को कतारबद्ध तरीके से लगा लिया था। कसरट्टा स्थित मुख्य बर्तन बाजार में भी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें भव्यता से सजाई थीं। इसके अलावा झालरों से भी दुकानों को सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो मोबाइल्स शो रूम पर सुबह से ही लोग खरीददारी करने के लिए निकल पड़े। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रोड स्थित हीरो मोटोकार्प, फ्रेंड्स हांडा, राठौर टीवीएस, स्टैंडर्ड स्कूटर्स, शक्ति आटो मोबाइल्स, विजय मोटर्स, सिद्धार्थ ट्रैक्टर्स आदि शो रूमों पर सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया। दुपहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई।

राठौर टीवीएस शो रूम के मालिक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोपहर तक करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा बाइकें बिक चुकी थीं। हीरो मोटरकार्प शो रूम के मालिक धीरज गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर 150 बाइकें पहले से ही बुक थीं। बजाज शो रूम के मालिक आशीष अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही बाइकें खरीदने के लिए ग्राहकों का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक 25 बाइकें बिक गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed