फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dhanteras divided dishes, felt like the kids happy

धनतेरस पर बंटे बर्तन, बच्चों का मन हुआ प्रसन्न

Fri, 28 Oct 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras divided dishes, felt like the kids happy
पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में भोजन से पहले बच्चों के साथ प्रार्थना करते डीएम व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
शासन के आदेश पर जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने धनतेरस पर्व पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को थाली और गिलास वितरण किए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने एमडीएम योजना के तहत बने भोजन को बच्चों के साथ बैठकर किया।
विज्ञापन



धनतेरस के त्योहार पर परिषदीय विद्यालय के बच्चों को एक थाली और एक गिलास वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट शिक्षिका चमन शुक्ला ने किया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ के बच्चों को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने एक गिलास व एक थाली बांटी।
विज्ञापन


इस विद्यालय में डीएम प्रकाश बिंदु, डीआईओएस कमलेश बाबू,बीएसए संदीप चौधरी,जिला पंचायत सदस्य विजय यादव और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल  ने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बच्चों से पटाखा छुड़ाते समय सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन जो बच्चे इच्छुक हो वो मेरे आवास पर आए मै उन्हें पटाखे भी छुड़वाऊंगा और मिठाई भी खिलाऊंगा। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा यदि सफल होना है तो पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित रखना होगा । उन्होंने बर्तन वितरण योजना को सरकार की सफल योजना बताया ।

बच्चों से कहा कि वह अपने परिजनों के साथ पटाखें छुड़ाएं और सावधानी बरतें। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की इस योजना को सराहा। डीआईओएस कमलेश बाबू ने कहा कि अब  बच्चों को घर से बर्तन नही लाना पड़ेगा।

बीएसए संदीप चौधरी ने कहा कि सरकार बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे रही है । वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिंजीगंज में सिटी मजिस्ट्रेट को बर्तन वितरण में शामिल होना था । शहर में जाम के चलते वह कार्यक्रम में नही पहुंच सके।

यहां जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व बच्चों को बर्तन बांटे गए। इस मौके पर नगर शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह, सुशील मिश्रा ,एएओ राजीव मिश्रा मौजूद रहे। बीआरसी कमालगंज में एसडीएम सदर के नेतृत्व में बर्तन वितरण किया गया। इस मौके पर बीईओ संजय पटेल ,फू ल सिंह राजपूत,राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तहसीलदार गजेंद्र सिंहव बीईओ वेगीश गोयल  के नेतृत्व में बर्तन बांटे गए। बढ़पुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाग लकूला में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला राजपूत के नेतृत्व में बर्तन बांटे गए। इस मौके पर बीईओ संजय डबराल , प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
इंसेट-
डीएम के आदेश पर रसोइयों को मिले सौ-सौ रुपए
रसोइया बोले मजाक उड़ाया गया
फर्रुखाबाद। प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ में बर्तन वितरण कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से रसोइया रीता,कांती देवी,कमलेश्वरी,निर्मला देवी,हेम लता,बेबी,रीता और योगेंद्र कुमार ने छह माह से मानदेय न मिलने की शिकायत की ।

उन्होंने मानदेय खाते भेजे जाने की मांग की है ।इस पर डीएम ने बीएसए को तत्काल मानदेय भुगतान कराए जाने के आदेश दिए। रसोइया योगेंद्र कुमार ने बताया कि रसोइयों को त्योहार मनाने के लिए सौ-सौ रुपए प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए ।


रसाइयों का कहना है कि हम लोगों को एक हजार रुपए महीने का मानदेय मिलता है । वह भी छह माह से नही मिला है । त्योहार के लिए सौ रुपए देकर उनका मजाक उड़ाया गया है । बीएसए संदीप चौधरी ने बताया डीएम ने तत्काल मानदेय भुगतान के आदेश दिए थे। ग्रांट आ गई है कार्यवाही चल रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed