फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dhaighat grueling five-hour jam on the bridge

ढाईघाट पुल पर पांच घंटे भीषण जाम

Wed, 13 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dhaighat grueling five-hour jam on the bridge
शमसाबाद के ढाईघाट पुल पर पटरा हटने से दूसरे दिन फिर एक ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन
फंस गई। इसके चलते करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में वाहन चालक पुल के दोनों ओर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मुड़ौल निवासी श्याम मोहन बुधवार सुबह करीब 8 बजे जलालाबाद से गेहूं के पैकेट ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर गांव लौट रहे थे। जब वह कासिमपुर तराई स्थित ढाईघाट पुल से गुजर रहे थे, तभी पटरा हटने से ट्रैक्टर के आगे के पहिये

उसमें फंस गए और ट्रैक्टर लटक गया। इससे रास्ता बंद हो गया और पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुल पर नाव न चलने के कारण दोनों ओर राहगीर और वाहन सवार फंस गए। जानकारी मिलने पर पीडब्लूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर निकलवाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे दूसरे ट्रैक्टर

के जरिए फंसे हुए ट्रैक्टर-ट्राली को पुल से बाहर निकाला गया। इसके बाद जाम खुला। जाम में फंसे राजपाल, रामचंद्र फौजी, पप्पू, प्रमोद कुमार और प्रदीप शर्मा आदि ने मांग की कि ढाईघाट पुल पर नाव भी चलवाई जाए। इस संबंध में पीडब्लूडी के एई महिपाल सिंह से संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। गौरतलब है कि बीते दिन भी पटरा हटने से एक ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई थी। इससे भी भीषण जाम लगा था।

वैन की टक्कर से नहर में गिरा युवक
मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक नहर में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक वैन लेकर भाग गया। नहर के पास जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने नहर में कूदकर युवक को बाहर निकाला। घायलावस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दमू निवासी

सर्वेश कुमार बाइक से अपनी सास के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाईघाट जा रहा था। अद्दूपुर पुलिया के पास पीछे से आ रही वैन की टक्कर से बाइक सवार सर्वेश कुमार उछलकर नहर में जा गिरा दुर्घटना होते देख वैन चालक वाहन लेकर भाग गया। नहर के पास जानवर चरा रहे ग्रामीण नहर में कूद गए और उन्होंने सर्वेश को बाहर

निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन सर्वेश कुमार को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने सर्वेश को जिला मुख्यालय रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed