फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dhaan

आठ केंद्रों पर धान खरीद बंद, प्रभारी हड़ताल पर

Sat, 01 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
dhaan
फर्रुखाबाद/कायमगंज। चंदौली में डिप्टी आरएमओ के साथ हुई अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को खाद्य विपणन विभाग के केंद्र प्रभारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इससे आठ केंद्रों पर धान खरीद पूरी तरह बंद रही। इससे धान लेकर पहुंचे किसानों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद में खाद्य विपणन विभाग के आठ क्रय केंद्र संचालित हैं। चंदौली में धान खरीद को लेकर किसानों ने डिप्टी आरएमओ से अभद्रता की थी। इसके विरोध में सभी जनपदों में धान खरीद बंद कर केंद्र प्रभारियों ने कार्य बहिष्कार किया। शुक्रवार को शहर की सातनपुर मंडी स्थित खाद्य विपणन विभाग के धान क्रय केंद्र पर, मंडी कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर, कायमगंज प्रथम व द्वितीय, शमसाबाद उपमंडी व नवाबगंज के केंद्र प्रभारी एकत्र हुए चंदौली घटना पर कार्रवाई की मांग की। इससे किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

कायमगंज मंडी समिति के दोनों केंद्रों पर धान खरीद बंद होने से किसान परेशान रहे। दो दिन पूर्व खरीद में ऑफलाइन प्रक्रिया बंद होने पर भी किसानों को परेशानी उठानी पड़ी थी। कुछ किसान बिना धान बेचे वापस चले गए। जो किसान किराये का ट्रैक्टर लेकर पहुंचे उन्होंने अपना धान केंद्र पर ही उतार लिया। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि फिलहाल केंद्र प्रभारियों ने अनिश्चित काल के लिए कार्य बहिष्कार किया है। वह काम पर कब वापस आएंगे, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी किसान वरुण कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र पर उनके धान की तौल के लिए नंबर लगा था। सुबह एक अन्य किसान के धान की तौल हुई। इसके बाद खरीद बंद कर दी गई। केंद्र प्रभारी जिला मुख्यालय पर चले गए।

गांव उलियापुर निवासी किसान जसवीर ने बताया कि 27 दिसंबर को धान लेकर क्रय केंद्र आए थे। अगले दिन तौल होनी थी। फिर बताया गया कि ऑफलाइन टोकन से खरीद बंद हो गई। तब से वह मंडी में ही रुके हैं। शुक्रवार को ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचे। हड़ताल होने से धान की तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed