फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dewan ki maut

दीवान की मौत होने के बाद पता चला कोरोना संक्रमित होने का

Thu, 22 Apr 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
dewan ki maut
जहानगंज। हरदोई में तैनात दीवान की मौत होने पर परिजनों ने जब उनके मोबाइल में मैसेज देखा तब पता चला कि वह कोरोना संक्रमित थे। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी कृष्ण कुमार (53) हरदोई में यूपी 112 में दीवान थे। उनकी थाना टड़ियावां क्षेत्र में तैनाती थी। करीब 15 दिन पहले कृष्ण कुमार को बुखार व खांसी की शिकायत हुई। उन्होंने जिला अस्पताल हरदोई से दवा ली और वहीं अपना उपचार करवाया। हालत बिगड़ने पर वह 10 दिन पहले अपने घर मुबारिकपुर चले आए। 18 अप्रैल को परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को दीवान की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इस बीच हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया। परिजन दीवान को कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। बुधवार को परिजनों ने कृष्ण कुमार का मोबाइल देखा तो उसमें कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट का मैसेज पड़ा था। इस पर भतीजे जितेंद्र ने थाने में कृष्ण कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने कोरोना पॉजिटिव का पोस्टमार्टम नहीं किए जाने की जानकारी जितेंद्र को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed