फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees worship the mother Chandraghanta

नवरात्र के तीसरे दिन की मां चंद्रघंटा की आराधना

Thu, 15 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 15 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees worship the mother Chandraghanta

फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल भोर से लेकर देर शाम तक बजते रहे। शीतला देवी मंदिर बढ़पुर और गुरुगांव देवी मंदिर में महिलाएं ढोलक की थाप पर भजन गाती रहीं। तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी की आराधना की।

विज्ञापन


गुरुवार को शहर के देवी मंदिरों में मां चंद्रघंटा देवी की आराधना की गई। कहते हैं कि मां चंद्रघंटा की पूजा से सुख और शांति मिलती है। इसी को लेकर घरों और मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां चंद्रघंटा देवी का पूजन-अर्चन किया। रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर, गुरुगांव देवी, शीतला देवी बढ़पुर, गमा देवी और वैष्णो देवी मंदिर फतेहगढ़ में भोर से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। मंदिर में आने वाले भक्तों ने मां को चुनरी और नारियल की भेंट चढ़ाई।
विज्ञापन


शृंगार का सामान भी चढ़ाया गया। गुरुगांव देवी और बढ़पुर स्थित संतोषी माता मंदिर में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन गाए। नवरात्र पर सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लग रहा है। मंदिर आने वाले भक्त सुख और समृद्धि की कामना देवी मां से मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख देवी मंदिरों के बाहर पुलिसबल अभी भी नहीं दिखाई दे रहा है। उधर, मोहल्ला छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर में मुनि अलौकिक महाराज और अर्चना दीक्षित ने दुर्गा सप्तशती पाठ किया। इस दौरान मां को चुनरी चढ़ाई गई। इसके बाद मां को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अतर सिंह परिहार, प्रकाशवती, अवधेश कुमार, राजेश मिश्र और कामिनी मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed