फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees of devotees reaching the philosophy of Jagatjani in farrukhabad

जगतजननी के दर्शन को पहुंचा भक्तों का रेला

Wed, 10 Oct 2018 11:24 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 10 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees of devotees reaching the philosophy of Jagatjani in farrukhabad
मां दुर्गा - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के पहले दिन बुधवार को मां के दरबार में जय माता दी के उद्घोष गूंजते रहे। भोर से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मातारानी के समक्ष मत्था टेककर श्रद्धालुओं ने मनवांछित फल की कामना की।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना को लेकर सभी ने जल्दी से स्नान आदि के बाद पूजन की तैयारियां शुरू की। घरों में चौकी पर मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो रखकर उनका भव्यता से शृंगार किया। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती और हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। मैया की आरती के बाद भक्तों ने मनौती मांगी। शहर के प्रमुख देवी मंदिर रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर, गुरुगांव देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर बढ़पुर, वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर और गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ के पट भोर में ही खुल गए। शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में सुबह हवन हुआ। इसके बाद मां शीतला देवी की आरती हुई। इस दौरान मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था। मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद और शृंगार आदि चढ़ाया।
विज्ञापन


गुरुगांव देवी मंदिर में लगा मेला
बीबीगंज खंदिया स्थित गुरुगांव देवी मंदिर में नवरात्र पर मेला लगा है। माता के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने मेले में पहुंचकर खरीदारी भी की। बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे। गुरुगांव देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी ने बताया कि जल्द ही बच्चों के लिए झूले भी लग जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed