{"_id":"12880ba75b7b23ef19babfbccfeb12c4","slug":"devi-jagran-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के जगराते में रात भर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के जगराते में रात भर झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ठाकुरद्वारा मंदिर में हुए जागराते में भक्त जमकर झूमे। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। शनिवार को फतेहगढ़ स्थित नवदिया के ठाकुरद्वारा मंदिर पर मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से माता का जगराता करवाया गया।
विज्ञापन
जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सबसे पहले भगवान गणेश की आरती उतारी गई। वृंदावन, कानपुर, आगरा से आए कलाकारों ने माता की भेंटें सुनाकर श्रद्धालुओं से खूब तालियां बजवाई। शेरावाली मां की भेंटों पर युवा थिरकते दिखे।
विज्ञापन
जय माता दी जागरण मंडल ग्रुप अलीगढ़ के कलाकारों ने जगराते के बीच में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, शंकर-पार्वती, मां काली का अखाड़ा और वीर बजरंगबली की झांकियों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर रजत कटियार, राहुल मिश्रा, गोेविंद मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, अंबर मिश्रा, कल्पना मिश्रा, शशांक शेखर मिश्रा, राजीव राठौर, सूर्या ठाकुर, रिक्की कटियार, अर्पित सक्सेना, हरीश, रानू दीक्षित व रुद्रप्रताप आदि मौजूद रहे।