फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deputy managers and three others stranded in rape

दुष्कर्म करने में डिप्टी मैनेजर व तीन अन्य फंसे

Sat, 25 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deputy managers and three others stranded in rape
प्रतीकात्मक - फोटो : SELF

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने में स्टेट बैंक आफ इंडिया कायमगंज शाखा के डिप्टी मैनेजर और इनका सहयोग करने में सीनियर मैनेजर सहित चार लोग फंस गए हैं। सीजेएम ने पीड़िता की याचिका पर फतेहगढ़ कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक आफ इंडिया ब्रांच कायमगंज के डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर व कानपुर नगर निवासी दो लोगों के खिलाफ अदालत में एक युवती ने याचिका दायर की। इसमें युवती ने कहा कि वह फतेहगढ़ नगर के एक मकान के दूसरे मंजिल पर रहती है। प्रथम पर एक युवक रहता है। उसका भाई बैंक ऑफ इंडिया इंडिया में डिप्टी मैनेजर है, जो कानपुर नगर का रहने वाला है। वर्तमान में आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद में रहता है। युवती के मुताबिक, उसका डिप्टी मैनेजर के भाई के पास आना-जाना था।
विज्ञापन


आरोप है कि डिप्टी मैनेजर ने अपनी बातों में फंसा कर शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस कारण वह उसकी बातों में आ गई। डिप्टी मैनेजर ने उससे शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। जनवरी 2017 में जब शादी करने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। पांच मार्च 2017 की शाम करीब आठ बजे डिप्टी मैनेजर के साथ बैंक के एक सीनियर मैनेजर घर आए। डिप्टी मैनेजर ने कहा कि यह बॉस हैं, इनको भी खुश कर दो। विरोध करने पर सीनियर मैनेजर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस कारण वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सुबह उठी तो घर में रखा जेवर व अन्य कागजात गायब थे। इसकी शिकायत डिप्टी मैनेजर की बहन से मोबाइल पर की तो उसने गाली दी। डिप्टी मैनेजर व उसके एक अन्य साथी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। कोर्ट का आदेश हुआ है तो आदेश की कापी आने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed