फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dengue CRPF personnel killed

डेंगू ने सीआरपीएफ जवान की जान ली

Mon, 21 Sep 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 21 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dengue CRPF personnel killed
दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान की डेंगू की
विज्ञापन
चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार को शव को जवान के पैतृक गांव लाया गया। यहां अंतिम संस्कार से पहले सीआरपीएफ के जवानों ने शस्त्र झु़काकर सलामी दी।  रुटौल निवासी रामचंद्र यादव का  45 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव सीआरपीएफ में हवलदार था। उसकी तैनाती संसद भवन की सुरक्षा में

थी। एक सप्ताह पहले बुखार आने पर उसे नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को हालत बिगड़ने पर दिल्ली के पोर्टेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां  शाम 4 बजे प्रदीप की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव के घर पहुंचने पर हजारों की भीड़ गांव में उमड़ पड़ी। पति की डेंगू से मौत होने पर पत्नी रेनू, बेटी अर्पिता, श्वेता तथा पुत्र रिषभ तथा बूढे

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव के साथ आए सीआरपीएफ के जवानों ने गांव के खेत में अंतिम संस्कार से पहले शस्त्र झुका कर साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसडीएम बीडी वर्मा, तहसीलदार विनोद जोशी, उपनिरीक्षक एनके वर्मा के अलावा हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed