{"_id":"61afa090659aaa04f0273173","slug":"demonstration-of-workers-against-banking-law-farrukhabad-news-knp6682847187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग कानून के विरोध में कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग कानून के विरोध में कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार ने बैंकिंग कानून संशोधित विधेयक पास करने के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। कहा कि यह संशोधन बैंक कर्मियोें और जनता का विरोध है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शहर के सेठगली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे कर्मियों ने प्रदर्शन किया। अगुवाई कर रहे यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री केदार साह ने कहा कि यह कदम कर्मचारी विरोधी ही नहीं, बल्कि जनता के साथ धोखा है। सरकार आम जनता से बैंकिंग सुविधा छीनना चाहती है। उन्होंने आगाह किया कि सरकार तुरंत संशोधन कानून वापस ले। सेंट्रल बैंक के जिला मंत्री मयंक गुप्ता ने कहा कि हम किसी भी हालत मेें पीछे नहीं हटेंगे। सरकार को संशोधन बिल वापस लेना ही होगा। आशय अवस्थी ने कहा कि सरकार की मनमानी और तानाशाही कर रही है। 15 व 16 दिसंबर की हड़ताल को सफल बनाया जाएगा।
महेश वैद्य ने कहा कि यदि सरकार दो दिनी हड़ताल के बावजूद नहीं मानी, तो बेमियादी हड़ताल होगी। कर्मियों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में हनी कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शुभम मिश्र, विशाल सिंह, गौरव कुमार, सूबेदार बाथम, प्रेम श्रीवास्तव,. रमाकांत वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।