फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demonstration against bullying of headmistress

Farrukhabad News: प्रधानाध्यापिका को धमकाने पर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

Thu, 24 Nov 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against bullying of headmistress
अमृतपुर तहसील में ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते जूनियर हाईस्कूल के छात्र। ? - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। प्रधान व एक पूर्व प्रधान की प्रधानाध्यापिका को धमकाने व ट्रांसफर कराने की धमकी के विरोध में छात्र-छात्राओं ने तहसील में नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ग्राम प्रधान के भय से प्रधानाध्यापिका ने अवकाश ले लिया है।
राजेपुर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल बिरसिंहपुर में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम राठौर की ग्राम प्रधान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
इससे प्रधान और पूर्व प्रधान शिक्षिका को आए दिन ट्रांसफर कराने व स्कूल से उठवा लेने की धमकी देते हैैं। इसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को हुई, तो आक्रोश फैल गया।
गुरुवार को छात्र-छात्राएं तहसील पहुंचीं। प्रधान श्यामू व एक पूर्व प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम को पत्र देकर शिक्षिका का ट्रांसफर न करने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रधान के भय से शिक्षिका ने अवकाश ले लिया है।
एसडीएम पदम सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी की।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से शिक्षिका का स्थानांतरण न करने की बात कही। एसडीएम ने मामले की जांच राजेपुर थानाध्यक्ष को सौंपी है।
इस पर बच्चे स्कूल जाने की बजाय घर चले गए। प्रधान श्यामू ने बताया कि आरोप निराधार हैं। स्कूल के बच्चे पंचायत घर में पानी पीने जाते थे।
चार माह पूर्व हैंडपंप खराब कर देने पर भतीजे ने पानी पीने से मना किया, तो प्रधानाध्यापिका ने घर पर गाली-गलौज की थी।
यही नहीं मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था। इसी के चलते वह झूठे आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed