फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demands have not been met throughout the district will Accountant strike

मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिले भर के लेखपाल करेंगे हड़ताल

Wed, 13 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demands have not been met throughout the district will Accountant strike
वकील और लेखपाल में मारपीट के मामले को लेकर लेखपालों की हड़ताल तीसरे दिन
विज्ञापन
भी जारी रही। हड़ताल समाप्ति को जिलाधिकारी की लेखपालों से वार्ता सफल नहीं हो सकी। हालांकि डीएम ने रविवार तक कार्रवाई का भरोसा दिया है।  लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि रविवार तक मांगें पूरी नहीं हुई तो जिले की तीनों तहसीलों के लेखपाल हड़ताल पर चले जाएंगे।
5 मई को लेखपाल राजेंद्र सक्सेना के साथ वकील अनोखेलाल व अन्य ने मारपीट कर दी थी। घटना के अगले ही दिन से

लेखपालों ने हड़ताल कर दी थी। 7 मई को एसडीएम के समझाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिए जाने पर हड़ताले 10 मई तक स्थगित कर दी थी। इन तीन दिनों में कोई निष्कर्ष न निकलने पर सोमवार से लेखपालों ने दोबारा से हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को तहसील आए डीएम एनकेएस चौहान से संघ के पदाधिकारियों ने वार्ता की थी। इसमें डीएम ने आरोपी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मंगलवार शाम 7.30 बजे जिलाध्यक्ष सैदमीर खां ने डीएम के

आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। कहा कि यदि रविवार तक मांगे नहीं मानी जाती हैं तो जिले की तीनों तहसीलों के लेखपाल सोमवार से कलम बंद हड़ताल शुरू कर देंगे। रविवार तक कायमगंज तहसील के लेखपालों की हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठे लेखपालों ने कहा कि जब सरकारी कर्मचारी को न्याय दिलाने में पुलिस ढिलाई बरत रही है तो फिर आम आदमी की तो बिसात ही क्या है। इस दौरान अध्यक्ष जगदीप कुमार, मंत्री रामेंद्र मौर्य, विपिन कुमार, मोहम्मद आबिद, रवि वर्मा, उदय कुमार आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed