{"_id":"5fef587e8ebc3e40fb198601","slug":"demand-to-re-construct-the-square-s-historic-slab-farrukhabad-news-knp603428499","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक की ऐतिहासिक पटिया फिर बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक की ऐतिहासिक पटिया फिर बनवाने की मांग
विज्ञापन
ईओ को पत्र सौंपते भाजपा नेता।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक की ऐतिहासिक पटिया फिर बनवाने की मांग
फर्रुखाबाद। भाजपा नेताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में ध्वस्त हो चुकी शहर के त्रिपौलिया चौक के पूर्व-उत्तर कोने में स्थित ऐतिहासिक पटिया को दोबारा बनवाने की मांग की है। उन्होंने ईओ को पत्र सौंपकर शीघ्र ही बनवाने के लिए कहा। ईओ ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान चौक की ऐतिहासिक पटिया को भी तोड़ दिया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई की आलोचना हुई। भाजपा नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष विकास पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को ईओ को पत्र दिया। इसमें कहा कि इस पटिया से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी, डॉ. राममनोहर लोहिया, विमल प्रसाद तिवारी जैसे बड़े नेताओं ने जनता को संबोधित किया था।
यही नहीं सामाजिक संगठनों के लोग भी आंदोलनों के दौरान यहीं से संबोधित करते थे। लोगों ने इतिहास समेटे इस पटिया को दोबारा बनवाने की मांग की। ईओ ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। पत्र पर रामकिशोर सैनी, संजू शर्मा, विशाल दुबे, सरल त्रिवेदी, ऊधन राजपूत, अमित शुक्ला, संजीव गुप्ता, राकेश बाथम, प्रदीप सक्सेना, रामकिशन दीक्षित आदि के हस्ताक्षर थे।