{"_id":"59403951866419695d8b4864","slug":"delhi-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव होने पर ग्रामीणों ने किया दिल्ली हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव होने पर ग्रामीणों ने किया दिल्ली हाईवे जाम
फर्रुखाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाइवे जाम किए ग्रामीण व फंसे वाहन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे शिवरई वरियार गांव की दुर्गा नगर कालोनी के ग्रामीणों ने गांव से गुजरने वाले कायगंज-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर एसडीएम अजीत कुमार, सीओ नरेश कुमार, कोतवाल भुवनेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर 30 मिनट बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे दुर्गा कालोनी के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष हाईवे पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क के दोनों ओर नाली नहीं बनी है। इस कारण नाली का गंदा पानी उनकी कालोनी में ही भरा रहता है। कालोनी में आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी भरा होने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, जाम से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों का तेज घूप व गर्मी से बुरा हाल हो गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जाम खोलने को कहा। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह पीडब्लूडी के अधिकारियों से बात करके हाईवे के दोनों तरफ नाली निर्माण बनवाने की बात कहेंगे। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने हाईवे से जाम हटा लिया।