{"_id":"61f57b174f42f35179359379","slug":"defense-minister-will-communicate-today-nsg-has-tested-security-system-farrukhabad-news-knp67780874","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री आज करेंगे संवाद, एनएसजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री आज करेंगे संवाद, एनएसजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
राजेपुर के एमबी कोल्ड स्टोरेज में एनएसजी के अधिकारी को जानकारी देते सीओ अजेय कुमार शर्मा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। रक्षामंत्री विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से संवाद करने आ रहे हैं। इसके चलते एनएसजी के अधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हेलीपैड पर किसी भी प्रकार का झंडा नहीं लगाने की हिदायत दी। रक्षामंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के सहित दस घरों में जनसंपर्क करेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को राजेपुर एबी कोल्ड स्टोरेज के पास हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। शनिवार को रक्षामंत्री के आने से पहले एनएसजी के अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, संजय सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मराज सिंह, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां हैलीपैड पर पांच फीट ऊंची बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि हैलीपैड के आसपास किसी भी प्रकार झंडा नहीं लगना चाहिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता वीरपाल, अंकित सिंह ने काम कर रहे लोगों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपा के मंडल महामंत्री विवेक सिंह ने बताया कि दस परिवारों को किया गया है, जिनसे रक्षामंत्री संवाद करेंगे। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटे सिंह का परिवार भी शामिल है। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।