{"_id":"46565f129683c17cd8a82247700bd919","slug":"decorated-in-bridal-market-like-dhanteras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस में दुल्हन की तरह सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस में दुल्हन की तरह सजे बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। धनतेरस को लेकर बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। सर्राफा दुकान से लेकर बर्तन और बाइक शो रूम को फूलमालाओं से सजाया गया है। गणेश-लक्ष्मी और खील-खिलौने व मोमबत्ती की दुकानें भी लग गई हैं। धनतेरस पर जिले भर में करीब 50 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है।
सोमवार को धनतेरस है। इसको लेकर घुमना बाजार, पक्कापुल, नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक, सेठ गली, लोहाई रोड, बीबीगंज, साहबगंज चौराहा, सुतहट्टी और फतेहगढ़ कोतवाली रोड, चूड़ी वाली गली और भोलेपुर आदि बाजार सज गए हैं। गणेश-लक्ष्मी व खेल-खिलौनों की दुकानें भी लग गई हैं। बर्तन का मुख्यबाजार कसरट्टा के अलावा रेलवे रोड, बूरावाली गली, फतेहगढ़ स्थित कोतवाली रोड आदि पर बर्तन की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने फूलमालाओं से दुकानों को सजाया है।
बर्तन दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि धनतेरस पर बाल्टी, लोटा, चम्मच और स्टील के डिब्बे ज्यादा बिकते हैं। इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर भी फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन आदि आइटम सजे हुए हैं। इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर छूट भी दी जा रही है। घड़ियों पर जहां 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट है। कलर टेलीविजन और एसी खरीद पर रिबोक सन ग्लासेस, रिस्ट वॉच और ट्रैबल बैग मुफ्त है। खील और बतासा 60 रुपये किलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन
गणेश-लक्ष्मी 20 से 1100 रुपये
दीपावली के त्योहार को लेकर गणेश-लक्ष्मी की दुकानें भी सज गई हैं। बाजार में मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस के गणेश-लक्ष्मी बिक रहे हैं। मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी 50 से 800 और प्लास्टर ऑफ पेरिस के गणेश-लक्ष्मी 20 से 1100 तक रुपये में बिक रहे हैं। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल की मानें तो मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ माने जाते हैं। रेलवे रोड पर गणेश-लक्ष्मी की दुकान लगाए अमन मिश्र ने बताया कि कानपुर और लखनऊ से 22 हजार रुपये का माल लेकर आए हैं। इस बार बिक्री थोड़ी हल्की है। इससे मुनाफा भी कम होगा। इस बार गणेश लक्ष्मी में 5 से 10 प्रतिशत तक की महंगाई बढ़ी है।