{"_id":"616f0ec418aa131d3719c05c","slug":"deadly-pit-on-bareilly-etawa-farrukhabad-news-knp659183174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-इटावा पर हो गया जानलेवा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-इटावा पर हो गया जानलेवा गड्ढा
विज्ञापन
नेकपुर पुल के पास इटावा-बरेली हाईवे पर बारिश में हो गया गड्ढा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर जानलेवा गड्ढा हो गया है। इसमें वाहन के जाने से वह तीस फीट नीचे गिर सकता है। प्रशासन की ओर से गड्ढे के आसपास मिट्टी की बोरियां रखवा दी गईं हैं।
बरेली-इटावा हाईवे पर नेकपुर ओवर ब्रिज से मसेनी की ओर जाने पर कुछ दूरी पर छह माह पहले मिट्टी कटने से एक गड्ढा हो गया था। उस गड्ढे के बारे में इटावा हाईवे के सहायक अभियंता से बात की गई तो गड्ढे में मिट्टी भरवा दी गई थी। लेकिन बारिश मेें कई बार गड्ढा जस का तस हो गया। उस पर ठोस निर्माण नहीं करवाया गया।
सोमवार रात हुई भीषण बारिश में कटान होने से वह गड्ढा आधी विकराल हो गया है। ऐसे में अगर रात के अंधेरे में किसी वाहन का पहिया धोखे से गड्ढे में चला गया तो वाहन तीस फीट नीचे जा गिरेगा। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल ने गड्ढे की हालत की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से इसको दुरुस्त कराने की मांग की है। हाईवे डिवीजन लोक निर्माण विभाग इटावा के सहायक अभियंता उदयवीर सिंह से बात करने को कई बार फोन किया किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।