फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DCM caught bringing 30 laborers from Maharashtra caught

महाराष्ट्र से बीस प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम पुलिस ने पकड़ी

Mon, 18 May 2020 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
DCM caught bringing 30 laborers from Maharashtra caught
महाराष्ट्र से 30 मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम पकड़ी
विज्ञापन

राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार रात जमापुर तिराहे पर पुलिस ने महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम को पकड़ लिया। मजदूरों को रामनिवास डिग्री कालेज में क्वारंटीन कराया गया। पुलिस ने डीसीएम का चालान कर दिया। रविवार सुबह मजदूरों को बस में बैठाकर उनके जिलों के लिए रवाना कर दिया गया।
कन्नौज जिले की कोतवाली गुरसहायगंज के गांव समधन निवासी फैजान 15 दिन पहले आलू लादकर महाराष्ट्र के जिला थाने के मोहल्ला मीरा दरवाजा ले गया था। आलू उतरवाने के बाद डीसीएम चालक ने ड़ेढ़ लाख रुपये में लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, उत्तराखंड़ के बीस मजदूरों घर पहुंचाने का ठेका ले लिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद सीमा पर पुलिस को चकमा देकर डीसीएम चालक इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर में पहुंच गया। वहां तैनात पिकेट के सिपाहियों ने डीसीएम को रोक लिया और एसओ जयंती प्रसाद गंगवार को सूचना दी। एसओ ने सभी मजदूरों को राम निवास डिग्री कालेज में क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीसीएम का चालान कर दिया। रविवार को एसडीएम अमृतपुर के आदेश पर सभी मजदूरों को खाना खिलावाने के बाद बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed