फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Day by day the first weight in FILLIN

पहला वजन दिवस निपटा खानापूरी में

Mon, 07 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 07 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Day by day the first weight in FILLIN
वजन दिवस के पहले चरण में जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर खानापूरी की
विज्ञापन
गई। कहीं केंद्र बंद मिले तो कहीं बच्चों की संख्या काफी कम रही। कमालगंज ब्लाक में सीएमओ के निरीक्षण में कई जगह कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चे मिले। पेश है वजन दिवस पर पड़ताल करती रिपोर्ट।

राजेपुर में पांच बच्चे मिले अतिकुपोषित
आंगनबाड़ी केंद्र महमदपुर गढ़िया में दोपहर 12.30 बजे तक 120 बच्चों में 100 का वजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री इंदिरा देवी ने बताया कि तीन बच्चे शिखा (3) पुत्री जितेंद्र, जीतेश (2) पुत्र अशोक और अजूबी (2) पुत्री ब्रजपाल

अतिकुपोषित मिले। इनको चिह्नित कर लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र गांधी में दोपहर 1 बजे तक 126 बच्चों में से 47 बच्चों का वजन हो चुका था। आंगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला देवी ने बताया कि हिमांशी (2) पुत्री जितेंद्र और गायत्री (4) पुत्री रामसिंह अतिकुपोषित मिले। इन बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

दो आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद
अमृतपुर कसबा स्थित प्राइमरी पाठशाला प्रथम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर करीब 1 बजे और प्राथमिक पाठशाला आसमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर करीब 1.15 बजे बंद मिले। दोपहर 1.45 बजे प्राइमरी पाठशाला करनपुरदत्त स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियां अनुराधा पांडेय, सुशीला देवी और सविता देवी बच्चों का वजन कर रही थीं। एक केंद्र

पर 81, दूसरे केंद्र पर 63 और तीसरे केंद्र पर 68 बच्चों का वजन हो चुका था। तीनों केंद्रों पर एक भी बच्चा कुपोषित नहीं मिला। आंगनबाड़ी केंद्र मुजहा में 50 बच्चों का वजन तौला गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ललिता यादव ने बताया कि एक भी बच्चा कुपोषित नहीं मिला।

सीएमओ को कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे ज्यादा
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने ब्लाक क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र दीनारपुर, राजेपुर सरायमेंदा, नरायनपुर गढ़िया और कंधरापुर का निरीक्षण किया। सभी जगह उन्हें वजन होता मिला। सीएमओ ने बताया कि अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। छूटे बच्चों का वजन अगले दिवस में किया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर काफी कम बच्चे आए
आंगनबाड़ी केंद्र नगला हीरा सिंह में सुबह 11 बजे 117 बच्चों के सापेक्ष मात्र 20 बच्चे मौजूद थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रमा देवी ने बताया कि सहायिकाएं बच्चों को लेने गई हैं। आंगनबाड़ी केंद्र सिरमौरा बांगर प्रथम में 11.30 बजे मात्र सात-आठ बच्चे ही मौजूद थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि 88 बच्चे पंजीकृत हैं। सहायिकाएं बच्चों को घर से बुलाने गई हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र सिरमौरा बांगर द्वितीय में दोपहर 12.05 बजे एक दर्जन बच्चे ही मौजूद थे। इनका वजन किया जा रहा था। आंगनबाड़ी केंद्र नवाबगंज द्वितीय में 144 बच्चों में से 106 बच्चों का वजन दोपहर 2.45 बजे तक किया जा चुका था। आंगनबाड़ी केंद्र नगला बारग में 126 में 100 बच्चों का वजन हो चुका था।

दो केंद्रों पर 17 बच्चे कुपोषित मिले
प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दोपहर करीब 1 बजे सीडीपीओ शकुंतला भदौरिया, आंगनबाड़ी कार्यकत्री वीना देवी और प्रधानाध्यापक अतुल गंगवार बच्चों का वजन कर रहे थे। सीडीपीओ ने बताया कि 35 बच्चों का

वजन किया गया। इनमें सात बच्चे कुपोषित मिले। प्राथमिक विद्यालय कटिया में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता देवी दोपहर करीब 1.50 बजे 43 बच्चों का वजन किया गया। सीडीपीओ ने बताया कि यहां 10 बच्चे कुपोषित निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed