{"_id":"578529654f1c1bbe3813d61f","slug":"daughters-with-the-family-have-exceeded-millions-of-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी में गया परिवार, चोरों ने किए लाखों पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी में गया परिवार, चोरों ने किए लाखों पार
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
टूटी हुई सेफ को देखते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी में गेस्ट हाउस गए परिवार के घर से चोरों ने लाखों के नगदी और जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने उसी गांव के एक अन्य घर में भी चोरी की। चोरी की घटना से गांव में दहशत है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी भाजपा नेता अमर सिंह खटिक के भतीजे रमेशचंद्र की पुत्री यशोदा की शादी सोमवार को नगर के एक गेस्ट हाउस से हुई थी। परिवार के सभी सदस्य रात में गेस्ट हाउस गए थे। घर पर ताला लगा था।
चोर दीवार फांदकर घर के भीतर पहुंचे और कमरों के ताले और अलमारी के लॉकर तोड़ कर चार सोने की चूड़ी, एक सोने की अंगूठी, एक नथनी, दो करधनी, तीन जोड़ी पायल, 20 हजार रुपये की नगदी, एक एलईडी व 20 हजार रुपये की फिक्स डिपॉजिट समेत लाखों का माल चुरा ले गए। रात करीब 3 बजे विवाह समारोह से परिवार के कुछ लोग घर वापस आए तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए।
घर में चोरी की सूचना गृह स्वामी व कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की जांच की। गृहस्वामी रमेशचंद्र ने कोतवाली पहुंचकर चोरों के विरूद्ध तहरीर दी। वहीं गांव के ही प्रमोद शर्मा व उनके परिजन घर की छत पर सो रहे थे, तभी चोर उनके घर की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और कमरे में रखे बक्से को निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के झाले, करधनी, पायलें व नौ हजार रुपये निकाल लिए और बक्सा ममापुर निवासी जबर सिंह के खेत में फेंक दिया। इसके अलावा चोरों ने गांव के ही अवधेश शर्मा व मेड़ई के घर में घुसने का असफल प्रयास किया। गांव वालों का कहना है कि इन चोरियों की वजह सिर्फ गांव में स्थित शराब का ठेका बना हुआ है। रात को 12 बजे तक शराब के ठेके खुले रहते हैं और अराजकतत्वों का जमघट लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले गांव में कभी चोरी नहीं हुई थी।